हिमाचल घूमने गए छात्रों का टेम्पो खाई में गिरा

एआई जनरेटेड फोटो
इंदौर। इंदौर के हिमालया इंटरनेशनल स्कूल के 7 छात्र और एक शिक्षक हिमाचल प्रदेश में हुए सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह हादसा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग दर्रे से अटल टनल की ओर जाते समय कोकसर के पास हुआ। टेंपो ट्रैवलर में कुल 11 बच्चे, एक शिक्षक और चालक समेत 13 लोग सवार थे।  हादसे में 7 छात्र और एक शिक्षक घायल हुए हैं। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर मनाली के अस्पताल और सिस्सू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments