इंदौर। अपने पिता की चाकू से तथा बहन की गला घोंटकर हत्या करने वाले को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ ही निकाला। वह भेष बदलकर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस उसे लेकर इंदौर आ रही है। डीसीपी नरेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि आरोपी हत्या कर फ्लाइट से दिल्ली चला गया था। वह वहां अपनी महिला दोस्त के साथ रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस कर रही थी। बताया जाता है कि युवक ने प्रापर्टी के विवाद के चलते पिता और बहन की हत्या कर दी थी। विवाद 50 लाख की संपत्ति और नकदी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में और पूछताछ कर रही है।

0 Comments