देवास। देवास जिले के चंदाना में हुए शराब कांड में 10वीं मौत हो गई हैं। चंदाना निवासी राकेश पिता जेठीलाल प्रजापत का इंदौर में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि शराब पीने के बाद उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी और सुनने में भी परेशानी आ रही थी। बुधवार सुबह तबियत ज्यादा बिगडऩे पर उसे फिर अस्पताल ले गए थे, जहां उसका इलाज किया जा रहा था।
27 सितम्बर से यह सिलसिला चल रहा है और अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पहली मौत किशोर परमार की हुई थी, उसके बाद इलाज के दौरान संजू की 17 अक्टूबर को और फूलसिंह की भी इसी दिन मौत हो गई थी।

0 Comments