पत्नी पर शक के चलते ई-रिक्शा चालक की हत्या

इंदौर। कचरे में मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस को एक शव जली हुई हालत में कचरे के ढेर में मिला था। पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में उसकी हत्या करने वाला उसका दोस्त ही निकला। पुलिस के अनुसार मृत युवक ई-रिक्शा खलक विनय उर्फ हरिओम सोलंकी निवासी छोटा बांगड़दा है। उसकी हत्या उसी के दोस्त अजय कपारिया निवासी वंदना नगर छोटा बांगड़दा ने की।

आरोपी को शक था कि विनय उसकी पत्नी के संपर्क में हैं। इसी को लेकर उसे पहले नशा करवाया फिर कंबल से गला घोटकर हत्या कर दी और शव को कचरे में फेंक दिया। डीसीपी नरेन्द्रसिंह रावत ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए अस्पताल का रिकार्ड भी खंगाला, जहां मृतक के सिर में एक प्लेट डाली गई थी। इसी के आधार पर मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी एक और युवक को भी मारना चाहता था, लेकिन पहले उसने विनय को मारने की सोची और साजिश को अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments