दमोह रहा सबसे ठंडा, कई शहरों में पारा गिरा

दमोह। ठंड अपना असर दिखा रही है। कल दमोह का पारा सबसे कम आंका गया। पारा गिरकर 7.4 डिग्री तक पहुंच गया। इसके पहले शाजापुर जिला सबसे ठंडा था। ठंड को लेकर कई शहरों में तापमान 8 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मध्यप्रदेश के करौंदी में 7.5, शाजापुर में 8 और रीवा में 9.2 डिग्री पारा दर्ज किया गया। हालांकि इन सबसे पचमढृी गर्म निकला, वहां कल पारा 13.5 डिग्री पर टिका रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में शीतलहर चलने के कारण ठंड और बढ़ सकती है। 

Post a Comment

0 Comments