इंदौर। कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हुए शहर के तीन पार्षदों को हाईकोर्ट ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष और वार्ड 45 की पार्षद सोनिला मिमरोट ने याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार वार्ड 15 की पार्षद ममता सुनेर, वार्ड 17 के पार्षद शिवम यादव तथा वार्ड 23 की पार्षद विनिता मौर्य ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। याचिका में उनकी संवैधानिक वैद्यता को चुनौती दी गई है। मामले में अगली सुनवाई 16 दिसम्बर को होगी।

0 Comments