भोपाल। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर तथा बड़े अधिकारियों के साथ अपनी फोटो पोस्ट करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अभी तक 10 शिकायतें मिल चुकी हैं।
गांधीनगर पुलिस के अनुसार नरसिंहगढ़ के रहने वाले रामानुज गुर्जर ने एक किसान के साथ धोखाधड़ी की। वह सरकारी काम कराने, लाइसेंस बनवाने और टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी करता था। आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। पुलिस उसके द्वारा की गई ठगी और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। उसने गिरफ्तारी के वक्त भी पुलिस पर अपना रूवाब दिखाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुई। वह अभी तक करीब 42 लाख रुपए की ठगी कर चुका है।

0 Comments