हमें बाहरियों से ज्यादा अंदर के लोगों से खतरा

 छत्रपति संभाजी नगर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने यहां पांचवें पद्मा फेस्टिवल समारोह के शुभारंभ पर कहा कि आज के युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे सच बोलने वालों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा देश को महान बनाना चाहते हैं। यह पीढ़ी गुलामी की सोच से बाहर निकल चुकी है। 

आज हमें बाहरी दुश्मनों से नहीं, बल्कि अंदर के लोगां से खतरा ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत आगे बढ़ता है तो ताकतवर देशों की दुकानें बंद हो जाएंगी, क्योंकि भारत सबकी मदद करना चाहता है। भारत का मानना है कि ताकत का इस्तेमाल कमजोर लोगों की रक्षा करने और शांति कायम रखने के लिए होना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments