सीजेपी के सौरव दास नहीं जा सके यूके

चैन्नई। कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरव दास को यूके जाते समय इमिग्रेशन काउंटर पर ही रोक लिया गया। केन्द्र सरकार ने पासपोर्ट में दर्ज उनके जन्मस्थान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। सौरव ने 23 नवम्बर को आरोप लगाया था कि उन्हें कॉकरोच जनता पार्टी के संबंध में ही यूके जाना था, लेकिन रात 1 बजे उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया था। मामले में चेन्नई पासपोर्ट कार्यालय ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करके 7 दिन में जवाब देने को कहा है। विदेश यात्रा पर रोक खिलाफ सौरव ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका भी लगाई है और जल्दी सुनवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments