इंदौर। जो भी इस युवती का नंबर देगा, उसे मैं 50 घर रूपये का इनाम दूंगा। हालांकि युवती का नंबर तो नहीं मिला, लेकिन नंबर मांगने वाला अब हवालात में है। मामला खुड़ैल थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाली एक युवती ने नवीन शर्मा नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि युवती पहले जूनी इंदौर में रहती थी, तथा जिस दुकान से कपड़े लेती थी, नवीन वहां काम करता था। बाद में वह वहां से शिफ्ट हो गई। तब से युवक युवती के पीछे पड़ा था और उसने युवती के रिश्तेदारों को भी नंबर भेजकर उसका नंबर मांगा था। कारण बताया कि उसे युवती के रुपए वापस करना है। जब बात नहीं बनी तो उसने युवती का नंबर देने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देने का लालच दिया, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वह युवती को अपनी गर्लफ्रेंड भी बता रहा है।

0 Comments