इंदौर। पुलिस द्वारा हर शनिवार को ऑपरेशन मिडनाइट के नाम से नशेड़ी वाहन चालकों की जांच करती है। इस बार पुलिस ने 1419 लोगों की जांच की, जिसमें से 289 नशेड़ी वाहन चलाते हुए मिले। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा अन्य धाराओं में भी पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें आदतन अपराधी भी शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार 294 से ज्यादा वारण्ट तामील करवाए गये हैं। इसके साथ ही 17 लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, चाकू लेकर घूम रहे 2 लोगों, मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 6 लोग, 8 आबकारी एक्ट और 103 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

0 Comments