इंदौर। शहर में सोमवार को दो प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। राजवाड़ा से गांधी हॉल की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां वाहन चालकों को काफी धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा।
वहीं, नगर निगम के मुख्य द्वार के बाहर भी वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दोनों स्थानों पर यातायात प्रभावित होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

0 Comments