महिला पत्रकार के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत को प्रमोशन, बने एडिशनल DCP

 

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से कथित बदसलूकी के आरोपों में घिरे दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का वर्तमान कार्यभार सौंपा गया है। 5 अक्टूबर को जारी आदेश में विवेक भगत समेत 12 DANIPS अधिकारियों को एडिशनल DCP का प्रभार दिया गया है।

विवेक भगत पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने कथित यौन उत्पीड़न और धक्का देने का आरोप लगाया था। मामले में शिकायतों को दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए क्राइम ब्रांच को भेजा है। आरोपों की जांच अभी जारी है और इन्हें साबित नहीं माना गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह प्रमोशन नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसके लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका था।

Post a Comment

0 Comments