अवलीघाट से लौट रहा उज्जैन का परिवार हादसे का शिकार, कार गड्ढे में गिरी; 4 घायल

सीहोर। पितृ पक्ष अमावस्या पर नर्मदा के अवलीघाट में स्नान कर लौट रहा उज्जैन का एक परिवार शनिवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। इछावर-नादान रोड पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में चार लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल इछावर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments