भोपाल। शराब ठेकेदार से 1 करोड़ रूपये मांगने के आरोप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा को उनके पद से हटा दिया है। 930 करोड़ की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया ने अपने बयान में दीपम पर आरोप लगाए थे। उन पर गोगिया ने शराब ठेके के बदले 1 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया। इसमें 50 लाख नकद और 50 लाख बैंक ट्रांसफर के माध्यम से देना थे। इसके बाद से प्रदेश की राजनीति और सरकार में गर्माहट आ गई है।
हालांकि उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने इस बारे में कहा कि रायचूरा जब भोपाल में सहायक आबकारी आयुक्त थे, तब जा यह आरोप है। बाद में उन्हें ओएसडी बनाया गया था। रायचूरा ने भी इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है। हालांकि गोगिया के बयान की कापी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें ये आरोप लगाए गए। गोगिया पर करीब 930 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है।

0 Comments