इंदौर में आयोजित MP Semiconductor Summit-2026 के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच लंबी बातचीत चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ समिट में मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग का केंद्र बनाने और निवेश आकर्षित करने पर मंथन हो रहा है, तो दूसरी तरफ दोनों नेताओं की बातचीत के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं।
दरअसल, हाल के दिनों में इंदौर भाजपा के भीतर आपसी तालमेल और गुटबाजी को लेकर भी चर्चाएं सामने आई हैं। ऐसे में समिट के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं की लंबी गुफ्तगू ने राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े किए हैं कि आखिर बातचीत किस मुद्दे पर हो रही थी?

0 Comments