इंदौर। लोगों से चुराए गए मोबाइल के मामले में देवास पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें इंदौर में 400 स्मार्ट फोन का जखीरा मिला है, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड रुपए बताई जा रही है। यह मोबाइल अलग-अलग स्थान से चोरी हुए थे। देवास की कोतवाली पुलिस इस बारे में तहकीकात कर रही थी, तभी उसे चोरी की घटना में सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध चोरों की पहचान की और इस मामले में मनीष पारदी और सूरज सिंह पारदी को गिरफ्तार किया गया।
दोनों ने पूछताछ में बताया कि यह मोबाइल में इंदौर के शुभम राठौर तक पहुंचते थे। शुभम इनका मुख्य रिसीवर है और उसके पास 400 मोबाइल मिले हैं। इसके साथ ही ₹600000 नगद भी जप्त किए गए हैं। पुलिस को जानकारी लगी है कि यह एक बड़ा गिरोह है जो चोरी के मोबाइल को खरीद कर बेचता है। कई प्रदेशों में भी इसकी कड़ियां सामने आई है, जिस पर पुलिस जांच कर रही है।

0 Comments