नई दिल्ली। रेलवे बड़ी संख्या में स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती करने जा रहा है। करीब 1250 पदों के लिये भर्ती की जाना है। इसमें सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए ₹500 और एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन, महिला, ट्रांसजेंडर व ईबीसी अभ्यर्थियों के लिए मात्र ₹250 का शुल्क रखा गया है। इसमें लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 अंक होंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय रहेगा। इसके साथ ही मेडिकल जांच भी पास करना जरूरी होगा। शुरुआती वेतन 35400 से होगा और इसमें भत्ते अलग से दिए जाएंगे।
आवेदन के लिए अपना आधार कार्ड, 10वीं–12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन की डिग्री और सेमेस्टर की मार्कशीट, फोटो, डिजिटल हस्ताक्षर, सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर ऑनलाइन भरना होगा।

0 Comments