नई दिल्ली। एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आगामी माह में होने वाली परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। अगले साल 22 से 30 जनवरी के बीच JEE मेंस एक्जाम होगी। इसका दूसरा सत्र अप्रैल में होगा। इसके अलावा इसी साल के दिसंबर में भी कई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। फिलहाल दिसंबर में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज की परीक्षा 6 दिसंबर को होगी, वहीं स्वयं (Swayam) की परीक्षा 8 से 12 दिसंबर, राष्ट्रीय सैन्य स्कूल 13 दिसंबर, यूजीसी नेट 14 से 19 दिसंबर, सीएसआईआर यूजीसी नेट 20 और 21 दिसंबर को होगी।
वहीं अगले साल जनवरी में आर्मी कैडेट्स कॉलेज 4 जनवरी, श्रेष्ठ (NETS) परीक्षा 10 जनवरी, NIFT प्रवेश परीक्षा 10 जनवरी, JEE मेन सत्र 1 22 से 30 जनवरी, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी, कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 7 फरवरी, NITTT भाग 1 26 से 27 फरवरी, CUET पीजी 1 से 24 मार्च और NITTT भाग 2 की परीक्षा 5 से 7 मार्च को होगी। फिलहाल NTA ने ये कैलेंडर जारी किया है, लेकिन अगर कोई बड़ा कारण आ जाता है तो इन तारीखों में बदलाव भी हो सकता है।

0 Comments