इंदौर में चिराग सेन की मौत पर परिजनों का आक्रोश, बोले- न्याय नहीं मिला तो हम भी जान दे देंगे

इंदौर में चिराग सेन की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को मृतक के परिजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और महिला मित्र निशा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि महिला मित्र की प्रताड़ना से परेशान होकर चिराग ने जहर खाकर जान दी थी।

परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे भी आत्महत्या कर लेंगे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश दी और शिकायत लेकर उन्हें खजराना थाने भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, बाणगंगा क्षेत्र निवासी चिराग सेन ने रविवार रात खजराना इलाके में जहरीला पदार्थ खा लिया था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले परिजनों ने वृंदावन कॉलोनी के बाहर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी।

Post a Comment

0 Comments