शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, मां के निधन पर परिवार से की मुलाकात

 

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई के निधन के बाद उनके परिवार को सांत्वना देने के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शिवराज सिंह चौहान के निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बता दे कि शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments