मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर की रात वह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की और श्रद्धांजलि दी। संजय गुप्ता ने 'आतिश', 'कांटे', 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'काबिल' और 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
0 Comments