इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी स्थित देवनिवास हॉस्टल में चोरी की वारदात सामने आई है। 24 अक्टूबर की सुबह छात्र रनिंग से लौटे तो कमरे से कई लैपटॉप, मोबाइल और नकदी गायब मिली। घटना का सीसीटीवी फुटेज रविवार को सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध दिखाई दे रहा है।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के हॉस्टलों में हुई चोरी की पुरानी घटनाओं की भी जांच कर रही है।

0 Comments