
इंदौर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली के दौरान मंच पर बैठने को लेकर नेताओं के बीच होड़ देखने को मिली। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, लेकिन मंच तक पहुंचने के दौरान कुछ नेताओं को सुरक्षा बलों ने रोक दिया।
इस दौरान कुछ साधु-संतों को भी मंच पर जाने से रोके जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद आयोजन की व्यवस्थाओं और मंच पर पहुंचने को लेकर नेताओं की सक्रियता चर्चा का विषय बन गई है।
लोकतंत्र बचाने का संदेश देने निकली इस रैली में मंच पर जगह पाने को लेकर मची होड़ ने इंदौर की सियासत का एक अलग ही दृश्य सामने रख दिया। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या कुछ नेता रैली के मंच पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में जुटे रहे?
0 Comments