शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल AIIMS में ली अंतिम सांस

 
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित AIIMS में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।

मां के निधन की खबर से शिवराज सिंह चौहान के परिवार में शोक की लहर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए मां को खोने का दुख जताया। शिवराज ने लिखा कि मां का जाना जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता।

काशीबाई के अंतिम दर्शन भोपाल स्थित उनके आवास पर किए गए। उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले के पैतृक गांव जैत में किया जाना निर्धारित है।

मां के निधन के चलते शिवराज सिंह चौहान के कई पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments