
इंदौर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नादानियां हर किसी पर सवाल खड़े करती हैं। पाकिस्तान से आकर यहां राजनीति करने वाले ऐसे नेता और पार्टी को डूब मरना चाहिए, जो लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत को पूरी दुनिया नमन कर रही है, लेकिन जिनकी आंखें इस लायक नहीं हैं, वे देश की तरक्की कैसे देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भाषण का नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के अभिनंदन का दिन है। सभी वर्गों, समाजों और युवाओं ने जो आक्रोश व्यक्त किया है, उसके लिए वे सभी का अभिनंदन करते हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के लिए माफी भी मांगी।
0 Comments