इंदौर: जुनैद ने खुद को बताया रवि, शादी का झांसा देकर महिला के शोषण का आरोप; गिरफ्तार

 

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर महिला को प्रेम और शादी का झांसा देने, शारीरिक शोषण करने और उसके चार वर्षीय बेटे के साथ गलत हरकत करने के आरोप में पुलिस ने जुनैद नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के मुताबिक, महिला की मुलाकात आरोपी से वर्ष 2015 में हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान रवि बताई थी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2021 में असली पहचान सामने आने के बाद भी आरोपी ने उसका शोषण जारी रखा। पीड़िता ने बच्चे के साथ गलत हरकत और मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments