मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी के बरही में जनआक्रोश सभा के दौरान सरकारी खरीद पर सवाल उठाए। उन्होंने एक लाख रुपए की बाल्टी, 36 हजार रुपए की फिनाइल और 11 हजार रुपए के एलईडी बल्ब का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार पर करीब 250 करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकारी खरीद में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कटनी जिले के बरही में आयोजित जनआक्रोश सभा के दौरान पटवारी ने एक लाख रुपए की बाल्टी और 36 हजार रुपए की फिनाइल का मुद्दा उठाते हुए सरकारी खरीद की प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।
पटवारी ने सभा में कथित तौर पर एक लाख रुपए की कीमत वाली बाल्टी का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने एलईडी बल्ब की कीमत 11 हजार रुपए और फिनाइल की बोतल की कीमत 36 हजार रुपए बताए जाने का मुद्दा भी उठाया।
पटवारी ने इन उदाहरणों के जरिए सरकारी खरीद में पारदर्शिता और खर्च के हिसाब पर सवाल उठाए।

0 Comments