दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन, इंदौर और मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता हुए शामिल

दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और इंदौर के कांग्रेस पदाधिकारियों की भागीदारी। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल।

इंदौर/दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन का प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और इंदौर के कांग्रेस पदाधिकारियों की भागीदारी सामने आई है। कांग्रेस ने देशभर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया था।

इंदौर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, नेता प्रतिपक्ष सोनीला मीमॉर्ट, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेडे, पिंटू जोशी, विक्रम [NSUI जिला अध्यक्ष] अभिषेक यादव सहित कई ब्लॉक अध्यक्ष शामिल हुए है।

वहीं, प्रदेश स्तर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, जयवर्धन सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी समेत कई बड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं।

प्रदर्शन के मुद्दे पर विपक्ष चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठा रहा है। दूसरी ओर, मध्य प्रदेश में दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे कुछ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

Post a Comment

0 Comments