नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) को दिल्ली पुलिस ने आज सुबह इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में ले लिया है।
CJP द्वारा जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यह कार्रवाई की गई है। दीपके के साथ CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका और प्रवक्ता सौरभ दास को भी विमान से ही हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद तीनों नेताओं के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर लिए हैं। प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

0 Comments