नशेड़ी ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

भिंड। भिंड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब एक बेटे ने अपनी 65 वर्षीय मां की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी और घर में खड़ी बाइक तथा चारे के ढेर में आग लगा दी। बताया जाता है कि राम जानकी देवी परिहार का छोटा बेटा राघवेंद्र परिहार अत्यधिक शराब पीता है। घटना वाले दिन वह शराब के नशे में घर पहुंचा और उसने गाली गलौज करते हुए अपनी बाइक में आग लगा दी। जब मां उसे रोकने पहुंची तो राघवेंद्र ने वहां रखी कुल्हाड़ी से उनके सर वार कर दिया, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बरोही थाना क्षेत्र के गोपालपुरा गांव की है। 

Post a Comment

0 Comments