इंदौर। खाद्य विभाग ने इंदौर में कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए खान पान के सामान के सैंपल लिए हैं। इसमें नामी फूड चैन कर्णावत भोजनालय भी शामिल है, जहां से खाद्य विभाग ने आलू, गिल्की, तुअर दाल, पनीर मसाला, सोयाबीन तेल, धनिया पावडर के नमूने लिए गए। सभी को जांच के लिए फूड लैब भेजा गया हम वहीं ओम नमकीन और आकाश नमकीन के कारखाने से भी नमूने लिए गए हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग नियंत्रक मनोज पुष्प ने सिलावटपुरा में जैन श्वेताम्बर शिव भंडार,सोनू वेफर्स, राजा चाट भंडार, अमृतसरी नाम ढाबा से भी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।

0 Comments