निकायों में मनमानी खरीदी, 146 नपे

एसीएस ने खोली थी खरीदी की पोल

भोपाल। स्थानीय निकायों में मनमाने दामों पर खरीदी के मामले में विभिन्न जिलों के 146 अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिरी है। पिछले दिनों। इसको लेकर नगरीय विकास विभाग के एसीएस संजय दुबे का वीडियो भी वायरल हुआ था। कई निकायों में अधिकारियों ने अपने अधिकार का इस्तेमाल गलत तरीके से किया। जिन 146 कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उसमें 7 की तो सेवा ही समाप्त कर दी गई, जबकि 76 की वेतनवृद्धि रोकी गई है। 

17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में कटौती तो 38 से नुकसान की राशि वसूलने के आदेश भी दिए गए हैं। सबसे ज्यादा प्रकरण ग्वालियर संभाग में सामने आए हैं, जिनमें 32 कर्मचारियों पर जांच हुई। शहडोल में 10 प्रकरणों में 25, इंदौर में 7 प्रकरणों में 21, उज्जैन जबलपुर 6–6 प्रकरणों में 15–15, सागर में 6 प्रकरणों में 7, रीवा में 5 प्रकरणों में 9 और भोपाल में 4 प्रकरणों में 16 कर्मचारी–अधिकारी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments