![]() |
| Ai Generated |
इंदौर। शहर में लगातार दूसरे दिन फर्जी डॉक्टरों के पकड़ाने का मामला सामने आया है। एक महिला डॉक्टर होम्योपैथी की डॉक्टर होते हुए एलोपैथी दवाइयों से ईलाज कर रही थी। मामला बाणगंगा के संस्कार क्लिनिक का है, जहां डॉ. एकता विश्वकर्मा द्वारा क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था। मौके से स्वास्थ्य विभाग को गर्भपात की दवाईयां और इंजेक्शन बड़ी संख्या में मिले हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा को मिली शिकायत के आधार पर सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

0 Comments