भीलवाड़ा। एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपने गांव के सरपंच का चुनाव ही नहीं जीत पाया, जबकि उसके करीब 2 करोड़ 70 लाख फॉलोअर यू ट्यूब पर है तो इंस्टाग्राम पर 70 लाख।
इंफ्लूएंसर का नाम पवन साहू है। यूट्यूब पर उसके 2 करोड़ 70 लाख फॉलोअर और इंस्टग्राम पर 70 लाख फॉलोअर है। वहीं पवन साहू के फेसबुक अकाउंट पर 30 लाख फॉलोवर है, लेकिन वोट 277 आए। पवन साहू राजस्थान के भीलवाड़ा जिले शाहपुरा तहसील के फुलिया कला गांव से सरपंच का चुनाव लड़ा था..। सरपंच चुनाव में पवन साहू तीसरे नंबर पर रहे और पहले नंबर पर भगवती लाल सोनी और दूसरे नंबर पर कालू लाल जाट थे। पवन साहू के लिए भीलवाड़ा राजस्थान के इंस्टाग्राम और अधिकतर सोशल मीडिया इन्फ्लूसर ने वीडियो बनाकर वोट देने की अपील की लेकिन चुनाव नहीं जीता पाए। इस चुनाव में पवन साहू खुद के पैसे से हैंडपंप ट्यूबवेल लगा रहा था, लोगो से घर बनवाने की अपील कर रहा था। इतना सब करने के बाद भी वह हार गया।

0 Comments