कलेक्टर से मिलने पहुंचे बच्चों को रास्ते से लौटाया

एआई जनरेटेड फोटो
इंदौर। मोरोद स्थित एकलव्य विद्यालय के बच्चों के पैदल विद्यालय से बाहर निकलने की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल सहित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार एवं सहायक आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक चर्चा के दौरान बच्चों ने विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने बच्चों को समझाइश देकर बस के माध्यम से वापस विद्यालय पहुंचाया।वर्तमान में शाला परिसर में सभी संबंधित अधिकारी बच्चों से विस्तारपूर्वक चर्चा कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चों की मांगों एवं समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा नियमानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments