इंदौर। कल रेसीडेंसी कोठी में अचानक लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंची। दोनों के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई और उसके बाद जब महाजन से पूछा गया कि वे यहां क्यों आई थी तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कह दिया कि वे नौकरी मांगने आई थी। इस पर सब हंस दिए।
हलांकि बाद में उन्होंने कहा कि वे यहां कला संकुल और अहिल्या स्मारक के बंद पड़े काम को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आई थी। उन्होंने कहा कि अहिल्या स्मारक का नक्शा अटका हुआ है। स्मार्ट सिटी से जो पैसा मिला था वो खत्म हो गया है।
इसमें मदद की जरूरत है। ताई ने कहा कि इन्हीं मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। जब उनसे इंदौर की दलगत राजनीति के बारे में बात करना चाही तो उन्होंने कहा कि मैं अब राजनीति नहीं करती। महाजन के साथ उनके बड़े पुत्र मिलिंद महाजन भी थे।

0 Comments