भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस की छुट्टियों पर गृह विभाग ने रोक लगा दी है। डीजीपी कैलाश मकवाना ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि आगामी त्यौहार को देखते हुए यह रोक लगाई गई है। अगर किसी पुलिसकर्मी को कोई विशेष कारण से छुट्टी चाहिए तो वह अपने जिले के एसपी को आवेदन करेगा, उसके बाद ही छुट्टी मंजूर हो सकेगी। पुलिसकर्मियों को 11 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक छुट्टी नहीं मिलेगी।

0 Comments