पुलिस कांस्टेबल के पास संपत्तियों की खान


इंदौर। लोकायुक्त कार्रवाई के बाद सामने आए हेड कांस्टेबल फिरोज खान की और संपतियों की जानकारी मिली है। एक तरह से उसके पास संपत्तियों की खान है। हालांकि अभी तक वह लोकायुक्त के हत्थे नहीं चढ़ा है।

पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में हेड कांस्टेबल ड्राइवर के पद पर पदस्थ फिरोज खान की 38 संपतियों का पता लोकायुक्त के अधिकारी लगा चुके हैं जो उसने अपने तथा अपने रिश्तेदारों के नाम से खरीदी। वह विवादास्पद संपतियों में तोड़ बट्टा करवाकर उन्हें खरीद लेता था।

अभी उसके पास देवास के राजोद में रोशनी वर्मा के नाम कृषि फार्म, देवास की शक्ति नगर में एक प्लाट, देवास के राधागंज में नफीस खान के नाम से प्लाट, वहीं देवास के ग्रामोहणा में कृषि भूमि पाई गई है। अभी तक मिली सभी संपतियों का बाजार मूल्य करीब 35 करोड़ रुपए है।

Post a Comment

0 Comments