भिंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सत्ता में मुखिया बने रहने के 25 साल पूरे होने पर कल भाजपा ने सभी जिलों में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा का आयोजन किया था। भिंड जिले में आयोजित यात्रा में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
यात्रा में जय एक बड़ी मशाल जलाई गई और उसके बाद जब विधानसभा क्षेत्र के लिए छोटी-छोटी मशाल जलाए जाने लगी, तब एक मशाल से चिंगारी मंत्री के पैरों के पास गिरी, जिससे वहां आग लग गई। तुरंत आग को बुझा दिया गया और मंत्री बाल– बाल बच गए।

0 Comments