इंदौर। नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित वर्ल्ड फिजियोथेरेपी एवं एशिया वेस्ट पैसिफिक रीजनल कॉन्फ्रेंस 2026 में मालवांचल यूनिवर्सिटी के इंडेक्स डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड पैरामेडिकल साइंसेज की प्राचार्या डॉ. रेशमा खुराना को सम्मानित किया गया।
सम्मान IAP एशिया वेस्ट पैसिफिक रीजन के चेयरपर्सन डॉ. मार्को पेंग, IAP प्रेसिडेंट डॉ. संजीव झा, WCPT प्रेसिडेंट डॉ. माइक लैंड्री और ट्रेजरर डॉ. रुचि वार्ष्णेय ने प्रदान किया। सम्मेलन में फिजियोथेरेपी शिक्षा, शोध और आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
डॉ. खुराना IAP की सेंट्रल जोन एग्जीक्यूटिव कमेटी में पदाधिकारी हैं। उपलब्धि पर मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंक राज सिंह भदौरिया और मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. संजीव नारंग ने शुभकामनाएं दीं। सम्मेलन की उपलब्धि को बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किए जाने की भी जानकारी दी गई।

0 Comments