इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर ने सरकारी लोन दिलाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सरकारी लोन दिलाने के नाम पर एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी से करीब 40 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता 72 वर्षीय गोविंद सिंह तंवर पुलिस विभाग से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने सरताज अहमद नामक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
शिकायत के मुताबिक, करीब 8 साल पहले सरताज अहमद ने खुद को सरकारी लोन दिलाने वाला एजेंट बताया और गोविंद सिंह के बेटे के व्यापार के लिए करीब 50 लाख रुपये का सरकारी लोन पास कराने का भरोसा दिया। इसके बाद लोन की प्रक्रिया और प्रोसेसिंग के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 40 लाख रुपये लिए गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि लंबे समय तक लोन पास नहीं हुआ। पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने कोरोना काल, बैंकों में लोन प्रक्रिया बंद होने और आर्थिक मंदी का हवाला देकर मामला टाल दिया। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच की गई। जांच के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी सरताज अहमद के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments