
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की सूची जारी की है।
जारी सूची के मुताबिक, इंदौर ग्रामीण में अजय पंवार को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विजेंद्र जाट को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा जबलपुर नगर में रविंद्र तिवारी, भिंड में अभिषेक मिश्रा, श्योपुर में ईश्वर जाट, सागर में जसवंत राठौर, निवाड़ी में संदेश नायक, मैहर में दिलीप पटेल, उमरिया में आशुतोष तिवारी, डिंडोरी में सत्यम मानिकपुरी, मंडला में उत्कर्ष यादव, बालाघाट में अमन गांधी, धार नगर में तरुण सिसोदिया, नीमच में रवि पाटीदार, सिवनी में योगेश शिवहरे और छिंदवाड़ा में कुबेर सूर्यवंशी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इन नियुक्तियों के जरिए युवा मोर्चा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं।
0 Comments