इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। चौकसे ने महापौर को चार साल के कामकाज पर खुली बहस की चुनौती दी थी। जवाब में महापौर ने कहा कि “डिबेट का भी लेवल होता है, किससे करनी है, सोचना पड़ता है।”
इसके बाद चौकसे ने पलटवार करते हुए रावण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि “घमंड तो रावण का भी बहुत था, लेकिन वह भी चूर-चूर हो गया।” चौकसे ने महापौर से सवाल किया कि अगर उन्होंने चार साल में काम किए हैं, तो उन्हें गिनाएं और जनता के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड रखें।
अब दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी के बाद सबकी नजर इस बात पर है कि क्या यह चुनौती आमने-सामने की सार्वजनिक बहस तक पहुंचेगी।
0 Comments