इंदौर। लिंबोदी क्षेत्र में 11 साल की बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत के बाद तेजाजी नगर पुलिस ने 17 साल 10 महीने के मनोज के खिलाफ FIR दर्ज की है।
शिकायत के मुताबिक, मनोज कपड़ों के कारोबार के सिलसिले में परिवार के संपर्क में था और घर भी आता-जाता था। इसी दौरान बच्ची के साथ गलत व्यवहार किए जाने का आरोप है। बच्ची ने जब अपनी मां को इस बारे में बताया, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
मामले में मोबाइल से चैटिंग और बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलने का दावा भी किया गया है।
0 Comments