
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी आज शुक्रवार को इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बड़ी पदयात्रा निकालने जा रही है। सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से शुरू होने वाली यह यात्रा पाटनीपुरा चौराहे तक पहुंचेगी।
इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट और सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी भी रहेगी।
भाजपा ने इस आयोजन में करीब एक लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा है। पार्टी के मुताबिक, 250 से अधिक सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य संगठनों से संपर्क कर लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
SIR को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने की तैयारी
इस अभियान के जरिए भाजपा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) यानी मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की तैयारी में है। भाजपा का कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची की शुद्धता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
0 Comments