भोपाल के श्रमोदय स्कूल के हॉस्टल में खाने के बाद 13 बच्चे बीमार पड़ गए। आलू की सब्जी में छिपकली मिलने की घटना के बाद जांच शुरू हुई।
भोपाल के रातीबड़ स्थित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में खाना खाने के बाद 13 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई।
जानकारी के मुताबिक, हॉस्टल में परोसी गई आलू की सब्जी में छिपकली मिली थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने कैंटीन संचालक को नोटिस जारी किया है। वहीं, रातीबड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments