इंदौर में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सुसाइड नोट नहीं मिला

 इंदौर में 9वीं की छात्रा वैष्णवी गोस्वामी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।

इंदौर के स्कीम नंबर 71 में कक्षा 9वीं की छात्रा वैष्णवी गोस्वामी की शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। रिश्तेदारों ने उसे फंदे पर देखा, जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

द्वारकापुरी पुलिस के मुताबिक, छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पिता राजीवपुरी गोस्वामी ने बताया कि बेटी पढ़ाई में अच्छी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्रा के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments