करियर चुनने से पहले रिसर्च जरूरी, किसी की देखा-देखी में फील्ड तय न करें: स्टडीआईक्यू

 इंदौर। UPSC, PCS और न्यायिक परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्लेटफॉर्म स्टडीआईक्यू ने इंदौर में नया ऑफलाइन सेंटर शुरू किया है।

कंपनी के सीईओ स्वनिपल त्रिपाठी ने बताया कि मौजूदा सुविधा में पहले से 650 से अधिक छात्र नामांकित हैं, जबकि नए सेंटर में 1,200 से अधिक छात्रों को समायोजित करने की क्षमता है। यहां UPSC सिविल सेवा के एक, दो और तीन वर्षीय फाउंडेशन प्रोग्राम के साथ MPPSC के लिए विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध होंगे।

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए 4 लाख से अधिक उम्मीदवारों के आवेदन का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा कि मध्यप्रदेश में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। सेंटर में स्टूडेंट लाइब्रेरी, मेंटरशिप स्पेस और डाउट सॉल्विंग की सुविधा भी रहेगी।

स्टडीआईक्यू के CEO स्वप्निल त्रिपाठी ने कहा कि इंदौर और आसपास के छात्रों को बेहतर तैयारी के लिए दिल्ली जाने की जरूरत न पड़े, इसी उद्देश्य से सेंटर शुरू किया गया है। वहीं अड्डा 247 के CEO एवं संस्थापक अनिल नागर ने कहा कि ऑफलाइन सेंटरों के जरिए गुणवत्तापूर्ण फैकल्टी और मेंटरशिप को छात्रों के नजदीक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

सेंटर में EWS और मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। कंपनी के अनुसार, छात्रों को स्टडीआईक्यू ऐप के जरिए लाइव और रिकॉर्डेड कंटेंट, टेस्ट सीरीज और करंट अफेयर्स सामग्री की सुविधा भी मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments