इंदौर के साउथ तोड़ा में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। सामान बाहर निकालने को लेकर महिलाओं और पुलिस के बीच बहस के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
इंदौर। साउथ तोड़ा में बुधवार को नगर निगम की रिमूवल कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। सामान बाहर निकालने को लेकर कुछ महिलाओं और पुलिस के बीच बहस के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थिति संभालने के दौरान भीड़ को पीछे हटाते समय एक युवक ने एडिशनल DCP विशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। संतुलन बिगड़ने से वे जमीन पर गिर पड़े।
पुलिस ने मौके से युवक समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिए 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। निगम की टीम ने 50 शेड और 6 मकानों के अवैध हिस्से हटाए। अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments